भारतीय एवं विश्व इतिहास में 21 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार

नयी दिल्ली, भारतीय एवं विश्व इतिहास में 21 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।

1790-जनरल मीडोस की अगुवाई में ब्रितानी सेना ने तमिलनाडु के डिंडिगुल पर कब्जा कर लिया।
1912-पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित भारतीय वैज्ञानिक डॉ. ब्रह्म प्रकाश का जन्म।
1915-पहले विश्व युद्ध के दौरान इटली ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1931-पंडित विष्णु दिगंबर का निधन
1938-इटली के हाई स्कूलों में यहूदी शिक्षकों पर प्रतिबंध लगा।
1944-अमरीका, ब्रिटेन, रूस और चीन के प्रतिनिधियों ने संयुक्त राष्ट्र के संगठन की योजनाओं को लेकर मुलाकात की।
1959-हवाई अमेरिका का 50वां प्रांत बना।
1963-बुद्ध मंदिर पैगोडा में छापे के विरोध में दक्षिण वियतनाम में मार्शल लॉ की घोषणा।

1968-चेकोस्लोवाकिया के स्थानीय रेडियो द्वारा पराग्वे पर सोवियत संघ के नेतृत्व में हमले की घोषणा।
1972-वन्यजीव संरक्षण कानून को मंजूरी।
1978-भारत के महान क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक वीनू मांकड़ का निधन।
1986-कैमरून में ज्वालामुखी विस्फोट से निकली जहरीली गैस के कारण लगभग 2000 लोगों की मौत हो गई।

1988-भारत नेपाल सीमा पर आये तीव्र भूकंप से एक हज़ार लोगों की मौत।
1991-सोवियत संघ में राष्ट्रपति गोर्बाचोव अपदस्थ, मास्को में कर्फ़्यू, क्रान्ति विफल एवं गोर्बाचोव पुन: सत्ता में।
1997-पूर्वी चीन में चक्रवाती तूफ़ान विन्नी से 140 लोगों की मौत और तीन हजार लोग घायल।
2003-संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफ़ी अन्नान ने इराक में संयुक्त शांति सेना भेजने का प्रस्ताव खारिज किया।

2004-उड़िया साहित्यकार सच्चिदानंद राउतराय का निधन।
2005-बांग्लादेश और भारत की सीमा सुरक्षा बल के जवानों के बीच संघर्ष विराम का समझौता सम्पन्न।
2006-भारत रत्न से सम्मानित प्रख्यात शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्ला खान का निधन।
2006-इराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने नरसंहार ट्रायल में भाग लेने से इनकार किया।
2008-मून मिशन पर भारत ने नासा से हाथ मिलाया।

2008-श्रीनगर और ‘पाक अधीकृत कश्मीर’ की राजधानी मुजफ्फराबाद के बीच चलने वाली कारवां-ए-अमन बस सेवा फिर शुरू।
2009-मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर का निधन।
2012-अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो में इबोला वायरस के संक्रमण से 20 लोगों की जान गई।
2013-मलेशिया में चिन स्वी मंदिर के समीप बस हादसे में 37 लोग मारे गए और 16 घायल लोग हुए।

2014-राफा में इजरायली हवाई हमले में हमास के तीन शीर्ष कमांडर मारे गए।
2021-प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन।

Related Articles

Back to top button