Breaking News

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 09 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार

नयी दिल्ली, भारतीय एवं विश्व इतिहास में 09 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

1236 – सुल्तान रुकनुद्दीन फिरोज शाह को फांसी दी गई।
1270 – महान संत नामदेव का जन्म।
1580 – स्पेन की सेना ने आयरलैंड पर हमला किया।
1729 – ब्रिटेन, फ़्रांस और स्पेन ने सेवाइल की सन्धि पर हस्ताक्षर कर दो वर्षों से चल रहे ब्रिटिश-स्पेनी युद्ध को समाप्त किया।

1794 – रुसी सेना ने पोलैंड की राजधानी वारसा पर कब्जा किया।
1877 – उर्दू के मशहूर कवि मोहम्म्द इकबाल का जन्म।
1887 -अमेरिका को पर्ल हार्बर हवाई के अधिकार मिले।
1904 – देश के प्रसिद्ध वनस्पति विज्ञानी पंचानन माहेश्वरी का जन्म।

1906 – थिओडोर रूजवेल्ट अमेरिका के पहले राष्ट्रपति बने जिन्होंने पद पर रहते हुए देश के बाहर आधिकारिक यात्रा पर पनामा नहर निर्माण की प्रगति देखने गए थे।
1918 – जर्मनी एवं बोल्शेविक रूस के बीच ब्रेस्ट-लितोस्क की संधि,येरुशलम पर ब्रिटेन का अधिकार, एकेटरिंगबर्ग में जार, जारीना एवं उनके बच्चों को फांसी, जर्मन क्रांति,सम्राट विलियम द्वितीय द्वारा देश-त्याग,जर्मन गणतंत्र की उद्घोषणा।1937 – जापानी सेना ने चीन के शंघाई शहर पर कब्जा किया।

1948 – जूनागढ़ रियासत का भारत में विलय।
1949 – कोस्टारिका में संविधान अपनाया गया।1953 – कंबोडिया को फ्रांस से आजादी मिली।
1960 – भारत के पहले एयर चीफ मार्शल सुब्रत मुखर्जी का निधन।
1962 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

1985 – एंटोली कारपोव को हरा कर तत्कालीन सोवियत रूस के 22 वर्षीय गैरी कास्पारोव दुनिया के सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज चैम्पियन बने।
1985 – ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स और राजकुमारी डायना अमेरिका यात्रा पर गये।
1989 – ब्रिटेन में मृत्यु-दण्ड की सजा पर पूरी तरह से रोक लगाई गई।

1989 – बर्लिन की दीवार ढहायी गयी।1994- रासायनिक तत्व डार्मस्टे​डटियम का खोज की गयी।
2000 – उत्तराखंड भारतीय गणराज्य के 27 वें राज्य के रूप में अस्तित्व में आया।
2001 – एलाएंस की सेना मजार-ए-शरीफ़ में घुसी।
2005- फ़्रांस में आपातकाल घोषित।

2005 – पूर्व राष्ट्रपति के आर नारायणन का निधन।
2005- जॉर्डन के तीन होटलों पर हुए आत्मघाती हमले में 60 से ज्यादा लोग मारे गए।
2008- जम्मू कश्मीर अवामी लीग नेशनल कांफ्रेंस ने विधानसभा चुनाव के लिये अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।
2011 – चिकित्सा में नोबल पुरस्कार से सम्मानित हरगोविंद खुराना का निधन।
2014- अफ्रीका के शीर्ष कारोबारी नेताओं ने इबोला से ​निपटने के लिए आपात कोष स्थापित किया।