भारतीय एवं विश्व इतिहास में 08 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न प्रकार

नयी दिल्ली, भारतीय एवं विश्व इतिहास में 08 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न प्रकार है।
1026 – सुल्तान महमूद ग़ज़नवी ने सोमनाथ मंदिर को लूट कर उसे नष्ट कर दिया।
1790 – अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन ने पहली बार देश को संबोधित किया।
1884 – प्रसिद्ध समाज सुधारक केशव चंद्र सेन का जन्म।
1929 – भारतीय अभिनेता सईद जाफ़री का मालेरकोटला में जन्म।
1929 – नीदरलैंड्स और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेलीफोन संपर्क स्थापित।
1942 – प्रसिद्ध ब्रिटिश भौतिक विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग का जन्म।
1952 – जॉर्डन ने संविधान अंगीकार किया।
1966 – फिल्म निर्देशक बिमल रॉय का निधन।
1984 – उत्तर कोरिया के तीसरे सर्वोच्च नेता किम जोंग उन का जन्म।
1995 – समाजवादी चिंतक, स्वतंत्रता सेनानी मधु लिमये का निधन।
2001 – आइवरी कोस्ट में विद्रोह विफल।
2003 – श्रीलंका सरकार और लिट्टे के बीच नकोर्न पथोम (थाइलैंड) में वार्ता शुरू।
2008 – प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने छठे प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन किया।
2009 – कोस्टा रिका के उत्तरी क्षेत्र में 6.1 तीव्रता के भूकंप में 15 लोगों की मौत एवं 32 अन्य घायल हुए।
2009 – पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत ने लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की।
2017 – इजरायल के यरुशलम में ट्रक से हमले में कम से कम 4 सैनिकों की मौत, 15 घायल।
2020 – केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बाहरी अंतरिक्ष सहयोग के लिए भारत और मंगोलिया के बीच हस्ताक्षरित समझौते को मंजूरी दी।





