भारतीय एवं विश्व इतिहास में 23 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार

नयी दिल्ली, भारतीय एवं विश्व इतिहास में 23 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

1897 : भारत में ब्रिटिश शासन के खिलाफ क्रांति का बिगुल फूंकने वाले सुभाष चंद्र बोस का जन्म।
1920 : हवाई परिवहन और वायु डाक सेवा की शुरुआत।
1926 : महाराष्ट्र की राजनीति की नब्ज समझने वाले बाल ठाकरे का जन्म। उन्होंने क्षेत्रीय दल शिवसेना का गठन किया और सत्ता के गलियारों तक रास्ता बनाया।

1965 : दुर्गापुर इस्पात संयंत्र ने काम करना शुरू किया।
1966 : इंदिरा गाँधी भारत की प्रधानमंत्री बनीं।
1971: सिंगापुर में राष्ट्रमंडल देशों के सम्मेलन में राष्ट्रमंडल के आदर्शों पर तैयार हो रहे घोषणापत्र में बदलाव किया गया, जिससे ब्रिटेन द्वारा दक्षिण अफ्रीका को हथियारों की बिक्री का रास्ता साफ।

1973 : अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन द्वारा वियतनाम शांति समझौते की घोषणा और इसके साथ ही अमेरिका द्वारा लड़ा गया सबसे लंबा युद्ध समाप्त हो गया। युद्धविराम 27 जनवरी से लागू हुआ।
1977 : इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस के खिलाफ आम चुनाव लड़ने के लिए कई राजनीतिक दलों को मिलाकर जनता पार्टी की स्थापना की गई।

1989 : ताजिकिस्तान में शक्तिशाली भूकंप में सैकड़ों लोगों की मौत।
1997 : मेडलीन अल्ब्राइट ने राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की सरकार में विदेश मंत्री का पदभार संभाला। वह अमेरिका की पहली महिला विदेश मंत्री थीं।
2002 : अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल का पाकिस्तान के कराची से अपहरण कर लिया गया। बाद में उनकी हत्या कर दी गई।

2003 : नेपाल की चार प्रमुख पार्टियों का राजशाही द्वारा निर्वाचित सरकार को बर्ख़ास्त कर लोकेन्द्र बहादुर चंद के नेतृत्व में बनायी गयी सरकार का संयुक्त रूप से विरोध।
2004 : मध्यप्रदेश में गोवंश वध पर पूर्णतया प्रतिबंध लागू।
2005 : उत्तर प्रदेश के फिरोज़ाबाद में सेना के जवानों ने फरक्का एक्सप्रेक्स से छह लोगों को बाहर फेंक दिया। पांच लोग मरे व एक घायल हुआ।

2006 : भारत ने पाक को सर्वाधिक वरीयता प्राप्त राष्ट्र का दर्जा देने की सिफारिश को मंजूर कर लिया।
2007 : भारत एवं रूस के बीच मध्यम आकार के बहुउद्देश्सीय परिवहन विमान के उत्पादन हेतु एक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर हुए।
2008: खाड़ी क्षेत्र में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा ने बहरीन में अपना पूर्ण परिचालन शुरू करने की योजना बनायी।
2009 : फिल्मों और टेलीविज़न कार्यक्रमों में धूम्रपान के दृश्यों के प्रदर्शन पर लगा प्रतिबंध समाप्त कर दिया गया।

2020 : ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने ब्रिटिश सरकार के ब्रेक्जिट कानून को मंजूरी दी।
2020 : गृह मंत्रालय ने ‘सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार’ 2020 के विजेताओं की घोषणा की।

Related Articles

Back to top button