Breaking News

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार

नयी दिल्ली, भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:-

1356 – ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में विश्वविद्यालय की स्थापना।

1609 – अटलांटिक महासागर में स्थित बरमुडा द्वीप अंग्रेजों का उपनिवेश बना।

1612 – बंगाल के अंतिम स्वतंत्र अफगान शासक उस्मान खान लोहानी की मौत।

1872 – भारत के तत्कालीन वायसराय लार्ड मेयो को मारने वाले शेर अली को फांसी।

1881 – एंड्रयू वॉटसन का स्कॉटलैंड की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम में पदार्पण, दुनिया के पहले अश्वेत अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी बने।

1904 – ब्रिटेन में मुख्य लाईन पर पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन चली।

1913 – महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री यशवंतराव चव्हाण का जन्म।

1930 – महात्मा गांधी ने अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से दांडी मार्च शुरू की।

1948 – कोस्टा रिका में गृहयुद्ध शुरू हुआ।

1954 – भारत सरकार ने साहित्य अकादमी की शुरुआत की।

1967 – इंदिरा गांधी दूसरी बार देश की प्रधानमंत्री बनीं।

1968 – मॉरीशस को ब्रिटिश से आजादी मिली।

1970 – अमेरिका में मतदान की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष हुई।

1984 – बॉलीवुड गायिका श्रेया घोषाल का जन्म।

1993 – मुंबई में हुए अनेक बम विस्फोट से 257 लोगों की मौत और सैकड़ों घायल।

2003 – सर्बिया के प्रधानमंत्री जोरान जिनजिब की बेलग्रेड में हत्या।

2008 – विश्व की सबसे उम्रदराज महिला वार्वा सेमेनिकोवा का रूस में 117 वर्ष की आयु में निधन।

2011 – जापान के फुकुशिमा में परमाणु दुर्घटना।

2013 – रोम में रोमन कैथोलिक कार्डिनल पोप बेनेडिक्ट XVI के उत्तराधिकारी को नियुक्ति करने के लिए सम्मेलन।

2014 – चीन ने मलेशियाई मलेशियाई एयरलाइंस के लापता विमान के मलबे के उपग्रह से लिए गए चित्र जारी किए।

2018 – नेपाल में यूएस-बांग्ला एयरलाइन्स का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 51 लोगों की मौत।