Breaking News

मनमोहन सिंह को चूड़िया भेजने वाली स्मृति इरानी, जवानों की मौत पर खामोश क्यों-कांग्रेस

भदोही,  उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विधायक व संगठन के प्रदेश सह प्रभारी आनन्द शंकर सिंह ने कहा कि कांग्रेस की स्थापना 1885 में हुई। 1885 से लेकर 1947 तक कांग्रेस ने संघर्ष कर देश को अंग्रेजों से आजादी दिलाई। उक्त बाते सिंह मंगलवार को नगर के मशाल रोड़ स्थित कांग्रेस के कैम्प कार्यालय में आयोजित बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही।

कानपुर के कैप्टन आयुष यादव, भी फिदायीन हमले मे शहीद

युवक कांग्रेस के लोक सभा अध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि भाजपा के तीन साल के कार्यकाल मे जितने जवान शहीद हुए है। उतना तो कांग्रेस के 10 साल के कार्यकाल में नही हुए थे। उन्होने कहा कि तब मनमोहन सिंह को चूड़िया भेजने वाली स्मृति इरानी खामोश क्यो है।

बदल जाएंगे विधानसभा चुनावों के परिणाम, कोर्ट ने अपने कब्जे में ली ईवीएम, कार्रवाई शुरू

उन्होने कहा कि बहुत ही संघर्षो के बाद कांग्रेस सत्ता में आई थी। अभी पार्टी सत्ता से बाहर हैं। लेकिन कोई बात नही। कांग्रेस अपने संघर्षो के इतिहास को दोहराते हुए संघर्ष करेगी। संघर्ष के बल पर कांग्रेस एक बार फिर सत्ता में काबिज होगी। वहीं विशिष्ठ अतिथि के रुप में उपस्थित युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि विधान सभा चुनाव में मिली हार से कार्यकर्ताओं को हताश होने की जरुरत नही।

बाबरी ढांचा गिराने के आरोपी ने किया, बड़ा खुलासा ?

 कार्यकर्ता जनता की समस्याओं को लेकर संघर्ष करे। केन्द्र की सरकार को तीन वर्ष हो गए। इस तीन वर्ष में कांग्रेस ने लोगों ने सिर्फ जनता को बेवकूफ बनाने का काम किया। कहा कि जनता अब कांग्रेस की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है।

 इस मौके पर कमर मलिक, संजीव दूबे, मुशीर इकबाल, अरबिन्द कुमार, मो नाजिम, परमिन्दर गौतम सूरज चौधरी, संजय जायसवाल, मसूद आलम, शोभनाथ, रवि यादव, अमरेश पाल, नीतिश कुमार, इरशाद अंसारी शानू खां, शमशेर अली, अजय गौतम, स्वालेह अंसारी, करमचंद बिन्द, चंदन दूबे, दीपक व कृष्णा, आफताब अंसारी आदि मौजूद रहे।.

 बेटी पैदा होने पर इस नेशनल प्लेयर को मिली ये सजा……….