
बोकारो, झारखंड में बोकारो जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र में एक महिला को अर्धनग्न कर घुमाने के मामले में पांच महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि जिले के चापी गांव निवासी एक महिला पर चरित्रहीनता आरोप लगाकर उसे अर्धनग्न कर गांव में घुमाने के मामले में तेजिया देवी उर्फ तेजनी देवी, सुनीता देवी, मखनी देवी, रश्मि देवी और पार्वती देवी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार महिलाओं को आज जेल भेज दिया गया।
इससे पूर्व पीड़िता के बयान पर 23 मई को संबंधित थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करायी थी। मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए कई महिलाओं को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था।