मुख्यमंत्री कमलनाथ ने झा की माता के निधन पर किया शोक व्यक्त

भोपाल,  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उपाध्यक्ष प्रभात झा की माता श्रीमती लालमुखी देवी झा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

श्री कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा कि श्रीमती झा के निधन का समाचार प्राप्त हुआ। शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ हैं। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान व परिजन को दुःख सहने का संबल प्रदान करे।

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री झा की माता का आज तड़के निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव बिहार के सीतामढ़ी जिले के कुरियाई गांव में होगा।

Related Articles

Back to top button