मेरे करियर में यूपी और बिहार की भूमिका अहम – स्वरा

Swara-Bhaskarनई दिल्ली, बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिये मशहूर स्वरा भास्कर का कहना है कि उनका करियर बनने में बिहार और उत्तर प्रदेश की अहम भूमिका है। स्वरा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म अनारकली ऑफ आरा के प्रमोशन में व्यस्त हैं। रांझना, तनु वेडस मनु, तनु वेडस मनु रिटर्नस, प्रेम रतन धन पायो और निल बटे सन्नाटा में अपनी अदायगी का लोहा मनवा चुकी स्वरा भास्कर ने कहा है कि उत्तर प्रदेश और बिहार ने उनका फिल्मी करियर बनाने में एक अहम भूमिका निभाई है।

फिल्म में स्वरा एक गायिका का किरदार निभा रही है। वह अपने उत्तेजक और द्विअर्थी गानों को लेकर जानी जाती है। स्वरा ने कहा, दरअसल, उत्तर प्रदेश और बिहार मेरा करियर बना रहा है। हर बड़ी और सफल फिल्म में मैंने ऐसे किरदार निभाएं हैं जो दो राज्यों पर आधारित थे। संयोग से मेरी ज्यादातर भूमिकाएं उप्र और बिहार से जुड़ी रही हैं चाहे यहरांझना,तनु वेड्स मनु श्रृंखला की फिल्में या अनारकली ऑफ आरा ही क्यों ना हो।

मैं दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों में पली बढी हूं। गौरतलब है कि पत्रकारिता की दुनिया से फिल्म निर्देशन के क्षेत्र में उतरे अविनाश दास निर्देशित फिल्म पहली अनारकली ऑफ आरा 24 मार्च को प्रदर्शित हो रही है। फिल्म में स्वरा भास्कर, संजय मिश्रा, पंकज त्रिपाठी और इश्तियाक खान की महत्वपूर्ण भूमिका हैं। फिल्म की कहानी भी अविनाश दास ने लिखी है।

Related Articles

Back to top button