Breaking News

मॉल में गोलीबारी, एक व्यक्ति की माैत, दो घायल

वाशिंगटन, अमेरिका में मैरीलैंड राज्य के ग्लेनार्डन शहर में शॉपिंग मॉल में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये।

टीवी चैनल फॉक्स 5 डीसी ने शुक्रवार को बताया कि घायलों में से एक व्यक्ति की हालत नाजुक है हालांंकि दूसरे को अधिक गंभीर चोटें नहीं लगी हैं।

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है लेकिन संभावित संदिग्धों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।