Breaking News

मोदी- मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी अंतिम दौर में, जानिये कौन होगा शामिल ?

 नई दिल्ली,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट विस्तार की कवायद अंतिम दौर में पहुंच गई है।उम्मीद है कि मंत्रिमंडल का विस्तार दो सितंबर की शाम या तीन सितंबर की सुबह होगा।

मोदी सरकार के करीब आधा दर्जन मंत्रियों का इस्तीफा, बढ़ सकती है संख्या…

भाजपा के संकल्प सिद्धि कार्यक्रम में, बांटे गए अखिलेश यादव के पोस्टर

सूत्रों के अनुसार, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सरकार में होने वाले फेरबदल को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार 2 सितंबर की शाम या 3 सितंबर के सुबह हो सकता है। 3 सितंबर दोपहर 12 बजे के करीब पीएम मोदी को चीन यात्रा के लिए रवाना होना है। यदि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के प्रस्तावों पर संघ ने मुहर लगा दी तो मोदी का मंत्रिमंडल विस्तार अगले 72 घंटो में संपन्न हो जाएगा।

भाजपा ने उत्तर प्रदेश मे खेला ब्राह्मण कार्ड, घोषित किया नया प्रदेश अध्यक्ष

बर्थडे पर खास- बॉलीवुड का चमकता सितारा क्यों बना राजकुमार यादव से राजकुमार राव

 सूत्रों के अनुसार, मंत्रिमंडल विस्तार में चुनावी राज्यों को तरजीह मिलेगी। कर्नाटक से पार्टी के वरिष्ठ सांसद प्रहलाद जोशी और सुरेश अंगडी का सरकार में शामिल होना तय है। इसके अलावा राष्ट्रीय संगठन में अहम भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ महासचिव भूपेंद्र यादव भी सरकार में नजर आएंगे। साथ ही ओम माथुर और बागपत के सांसद सत्यपाल सिंह का मंत्री बनना तय है। 

नोटबंदी मे मोदी को नोबेल पुरस्कार- 16,000 करोड़ कमाए पर 21,000 करोड़ गंवाए!

नोटबंदी आखिर साबित हुआ, पीएम मोदी का फ्लाप शो, रिजर्व बैंक ने खोली पोल?

 मोदी कैबिनेट मे कुछ नये दोस्त भी शामिल होंगे। एआईडीएमके कोटे से सरकार में शामिल होने वाले एम थंबीदुरई ने अमित शाह से मुलाकात की है। एआईडीएमके की ओर से सरकार में शामिल होने वाले नेताओं में दूसरा नाम वी मैत्रेयन का है। बिहार से जदयू कोटे से आरसीपी सिंह के मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होंने की खबर है।

कारगिल शहीद राम समुझ यादव को, अखिलेश यादव ने दी एेसे श्रद्धांजलि…  

इसके अलावा मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और डा जितेंद्र सिंह के विभागों में बदलाव हो सकता है। वैसे इन दोनों नेताओं पर भी मंत्रिमंडल से बाहर जाने की तलवार लटकी हुई है। इस्तीफा देने वाले मंत्री कलराज मिश्र को भी उनकी आयु की वजह से इस बार कैबिनेट से संगठन में लाया जा सकता है या फिर राज्यपाल बनाया जा सकता है। इस्तीफा देने वाले शेष मंत्रियों की नियुक्ति संगठन में की जाएगी।