Breaking News

म्यांमार में भूकंप के तेज झटके

नाएप्यीडॉ, म्यांमार के पश्चिमी हिस्से में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए है। यूरोपीय भूमध्य भूकंप केंद्र (ईएमएससी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है।

ईएमएससी के अनुसार रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.0 दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय समयानुसार 2345 बजे आये भूकंप का केंद्र हखा शहर से 10 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में 40 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।

भूकंप के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं मिली है।