यात्रियों से भरे छोटे जहाज में लगी आग

एथेंस, टली के एक छोटे जहाज में शुक्रवार को आग लग गयी , यह दुर्घटना उस समय हुई जब 288 यात्रियों को लेकर जहाज भूमध्यसागर से गुजर रहा था।

ग्रीस पुलिस ने यह जानकारी दी। ग्रीस तटरक्षक दल के अनुसार जहाज में 237 यात्री और 51 चालक दल के सदस्य सवार थे। स्थानीय मीडिया के अऩुसार, इस दौरान एक लोगों को सांस लेने संबंधी समस्या होने पर उन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि जहाज में सवार यात्रियों की मदद के लिए तीन टग नाव तथा तीन पेट्रोल नाव भेजी गयीं। ग्रीस रेडियो स्टेशन स्काई के अनुसार, जहाज में सवार सभी यात्री यूरोफेरी ओलंपिया, ग्रीस से इटली जा रहे थे। जिन्हें सुरक्षित बचा लिया गया है।

ग्रीस तटरक्षक सुरक्षा बल ने कहा कि सभी को सुरक्षित रूप से नजदीक के कोर्फू द्वीप पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।