Breaking News

यूपी के उप मुख्यमंत्री ने अयोध्या मंडल की 986 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया

अयोध्या, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज अयोध्या मंडल की 986 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने के पहले प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर एवं श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला का दर्शन कर मत्था टेका।

श्री मौर्य ने मंगलवार को यहां आयोजित कार्यक्रम में अयोध्या मंडल की 986 परियोजना का जिसकी कुल लागत 14 अरब 78 करोड़ रुपये है का शिलान्यास व लोकार्पण किया। जिसमें 391 परियोजना जिसकी कुल लागत पांच अरब तिरासी करोड़ है का लोकार्पण तथा 605 परियोजना जिसकी लागत आठ अरब पन्चान्बे करोड़ रुपये है का भी शिलान्यास किया। उन्होंने अयोध्या जिले की 145 परियोजना जिसकी लागत तीन अरब छाछठ करोड़ सात लाख सैंतीस हजार है।

इनके अलावा अंबेडकरनगर की 126 परियोजना की 93 करोड़ 20 लाख रुपये लागत है। इसके अलावा बाराबंकी जिले की 83 परियोजना जिसकी कुल लागत 95 करोड़ 34 लाख रुपये है। सुलतानपुर जिले की 172 परियोजना जिसकी कुल लागत दो अरब 29 करोड़ 40 लाख रुपये, अमेठी जिले की 77 परियोजनाओं जिसकी कुल लागत एक अरब चार करोड़ दो लाख रुपये का शिलान्यास किया है।

उन्होंने बताया कि अयोध्या जिले की 68 परियोजनाओं जिसकी लागत एक अरब तिरपन करोड़ बत्तीस लाख रुपये, अंबेडकरनगर जिले की 71 परियोजना जिसकी कुल लागत 49 करोड़ 41 लाख 42 हजार, बाराबंकी की 39 परियोजना जिसकी कुल लागत दो अरब दस करोड़ 29 लाख रुपये जबकि सुलतानपुर की सौ परियोजना जिसकी कुल लागत एक अरब 49 करोड़ 19 लाख तथा अमेठी जिले की बारह परियोजनाओं की कुल लागत चार करोड़ 96 लाख है का लोकार्पण किया गया है।

श्री मौर्य ने बताया कि उपरोक्त के अतिरिक्त उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम की दो परियोजनाओं जिसकी कुल लागत छह करोड़ 55 लाख रुपये है उनका शिलान्यास तथा उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम की एक परियोजना जिसकी लागत 15 करोड़ 69 लाख रुपये है।

इस मौके पर उन्होंने दावा करते हुए कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी तीन सौ से ज्यादा सीट जीत करके एक बार फिर से प्रदेश में मजबूत सरकार बनायेगी। उन्होंने यह भी कहा कि अयोध्या का विकास हमारी पहली प्राथमिकता है। इसके विकास लिए कोई कमी नहीं आने देंगे।