Breaking News

लोकसभा चुनाव से पहले यूपी कांग्रेस को बड़ा झटका, बीजेपी में शामिल हुए अजय कपूर

कानपुर, लोकसभा चुनाव में अब बस चंद दिन बचे हैं इससे पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है।

कानपुर से कांग्रेस का खास चेहरा रहे अजय कपूर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, बिहार के सह प्रभारी व पूर्व विधायक अजय कपूर ने अब भाजपा का दामन थाम लिया है।

अजय कपूर के बीजेपी में जाने से शहर की कांग्रेसी सियासत को बड़ा झटका लगा है।