Breaking News

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री का निधन

हैदराबाद, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री एस. जयपाल रेड्डी का निधन हो गया है। वह 77 वर्ष के थे।  स्थानीय मीडिया के मुताबिक श्री रेड्डी बुखार और निमोनिया से पीड़ित थे।

तबीयत बिगड़ने पर उन्हें शनिवार को एआईजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। श्री रेड्डी ने देर रात दो बजकर 30 मिनट पर अंतिम सांस ली। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटी और दो बेटे हैं।  कांग्रेस पार्टी ने श्री रेड्डी के निधन पर शोक जताया है।  कांग्रेस ने अपने ट्वीट में कहा, “पूर्व केंद्रीय मंत्री जयपाल रेड्डी के निधन की खबर सुनकर हमें काफी दुख हुआ। वह वरिष्ठ कांग्रेसी नेता थे।

वह पांच बार लोकसभा सांसद, दो बार राज्यसभा सांसद और चार बार विधायक रहे। ईश्वर दुख की इस घड़ी में उनके परिवार और मित्रों को हिम्मत दे।”श्री जयपाल रेड्डी का जन्म 16 जनवरी 1942 को हैदराबाद के मदगुल में हुआ था। श्री रेड्डी तेलुगू राजनीति के दिग्गज नेता रहे हैं। अविभाजित आंध्र प्रदेश में वह चार बार विधायक रह चुके हैं।