Breaking News

विधानसभा चुनाव की तैयारियों जुटी भाजपा,किया पार्टी का उपाध्यक्ष नियुक्त

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत संगठन को मजबूती देने में जुटी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मऊ के विधान परिषद सदस्य ए के शर्मा को पार्टी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

पार्टी प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आज प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए एक प्रदेश उपाध्यक्ष व दो प्रदेश मंत्री घोषित किए हैं।

उन्होने ए.के. शर्मा सदस्य विधान परिषद (मऊ) को प्रदेश उपाध्यक्ष के अलावा श्रीमती अर्चना मिश्रा (लखनऊ) और अमित बाल्मीकि (बुलन्दशहर) को प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है।