विधानसभा परिसर में हुआ ग्रेनेड से हमला

इंफाल,  मणिपुर विधानसभा परिसर में  संदिग्ध उग्रवादियों के हथगोले से किए हमले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान सहित तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने ये जानकारी दी।

उन्होंने संवाददाताओं को बताया ये हमला तड़के पांच बजकर 55 मिनट पर इमारत के सुरक्षा द्वार पर हुआ। इसमें बीएसएफ का एक जवान और दो अन्य सुरक्षा कर्मी घायल हो गये। जवान मध्य प्रदेश का निवासी है।

घायलों को रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों ने बताया कि उनकी हालत खतरे से बाहर है।  घटनास्थल से एक हथगोला भी बरामद किया गया जिसे विशेषज्ञों ने नष्ट कर दिया है।

Related Articles

Back to top button