Breaking News

विराज सागर दास हुये, उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष, देखिये पूरी कार्यकारिणी

लखनऊ,  विराज सागर दास को सर्वसम्मति से उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ का अध्यक्ष चुना गया है। उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ की पदाधिकारियों के निर्वाचन के लिये हुई वार्षिक बैठक में अन्य पदों पर भी पदाधिकारी चुने गये।

उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ की पदाधिकारियों के निर्वाचन के लिये हुई वार्षिक बैठक में स्वर्गीय अखिलेश दास के पुत्र विराज सागर को दास को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा डॉ नवनीत सहगल तथा महेश कुमार गुप्ता को संघ का वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया है।

बीबीडीयूपी बैडमिंटन एकेडमी में हुयी संघ की बैठक में एस पी गोयलए पंकज चौधरी तथा आराधना मिश्रा उपाध्यक्ष, अरूण कक्कड़ सचिव और डा सुधर्मा सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया है।