Breaking News

विश्वकर्मा जयंती पर उपराष्ट्रपति नायडू ने दी शुभकामनाएं

नयी दिल्ली, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर श्रमिकों और शिल्पकारों को शुभकामनाएं दी है।

श्री नायडू ने शुक्रवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि श्रमजीवी अपने कौशल और परिश्रम से राष्ट्र का निर्माण करते हैं।

श्री नायडू ने कहा, “ आज विश्वकर्मा जयंती पर देश के कारीगरों, शिल्पकारों और श्रमजीवी भाइयों – बहनों का हार्दिक अभिनंदन करता हूं जो अपने श्रम और कौशल से राष्ट्र की नियति गढ़ते हैं।”