Breaking News

विश्व के सबसे ज्यादा प्रदूषित हवा वाले शहरों की सूची जारी,देखे लिस्ट…

नई दिल्ली, आपको सांस लेने से लेकर कई समस्याओं का सामना कर पड़ सकता है। दुनिया के सबसे प्रदूषित हवा वाले शहरों की सूची जारी हो चुकी है। इसमें राजधानी लखनऊ नौंवे स्थान पर है। साल 2018 में  शहर का औसत एक्यूआई 115.7 रिकॉर्ड किया गया। वहीं साल 2017 में शहर का एक्यूआई 119.2 दर्ज किया गया था। यह सूची  ग्रीन पीस और स्वित्जरलैंड की कंपनी की ओर से जारी की गई।

1 साल तक फ्री में करें हवाई सफर,बस करना होगा ये छोटा सा काम….

इस बैंक ने बदले ये नियम, जान लें वरना हो सकता है बड़ा नुकसान…

इस सूची में गुरुग्राम को दुनिया का सबसे ज्यादा प्रदूषित हवा वाला शहर बताया गया। वहीं यूपी का गाजियाबाद दूसरे, नोएडा छठवें स्थान पर है। रिपोर्ट में दिल्ली को दुनिया की सबसे प्रदूषित हवा वाली राजधानी बताया गया है। सबसे प्रदूषित 25 शहरों में यूपी के सात शहर रहे। रिपोर्ट में दावा किया है कि यह रैंकिंग साल 2018 में क्षेत्रीय स्तर पर जुटाए एअर क्वालिटी इंडेक्टस (एक्यूआई) के आंकड़ों के आधार पर जारी की गई है।

दुनियाभर में मंडरा रहे हैं ये बड़े खतरे, जानिए भारत पर क्या होगा असर…

रसोई गैस सिलेंडर हुआ इतना महंगा,कीमत जानकर रह जाएगें हैरान…

यह रिपोर्ट वायु में प्रदूषित कणों यानी पार्टिकुलेट मैटर (पीएम-2.5) के घनत्व के आधार पर जारी की गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार एक्यूआई का 50 से कम होना अच्छी हवा का संकेत है और इससे अधिक होने पर वही वायु हमें नुकसान पहुंचाने लगती है, जिसमें हम सांस लेते हैं। दुनिया के 3000 से ज्यादा शहरों के पीएम-2.5 डाटा के आधार पर तैयार इस रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुग्राम दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर है, जबकि गाजियाबाद उसके ठीक पीछे है।

ऑनलाइन शॉपिंग के लिए न यूज करें डेबिट कार्ड, ये है बड़ी वजह

वोटर लिस्ट में आपका नाम है या नहीं घर बैठे सिर्फ एक SMS से ऐसे करें पता…

 इस सूची में दिल्ली को 11वां स्थान दिया गया है। इन सभी शहरों में पीएम-2.5 के बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंचने के लिए औद्योगीकरण, घरेलू कचरा, कार, ट्रक व बसों से निकलने वाले जहरीले धुएं को कारण बताया गया है। साथ ही पराली और बायोमास पदार्थों को जलाए जाने को भी प्रदूषण की बड़ी वजह माना गया है।

जानें कौन से ऐंड्रॉयड ऐप्स स्लो कर रहे हैं फोन, चेंज करें सेटिंग्स

गलती से किया गया ईमेल ऐसे रोकें….

          शहर            औसत एक्यूआई   दुनिया में स्थान   2017 में औसत एक्यूआई

  • गाजियाबाद           135.2                 2                      144.6
  • नोएडा                  123.6                 6                      134
  • लखनऊ                115.7                9                       119.2
  • वाराणसी                105.3              14                       117.5
  • मुरादाबाद               104.9              15                    अनुपलब्ध
  • आगरा                    104.8              16                       110.6
  • कानपुर                    88.2               21                        119.2

देखिए सबसे ज्यादा Google पर क्या सर्च कर रहा है पाकिस्तान…

मोदी सरकार ने रेल अधिकारियों को दिया बड़ा तोहफा…..

दिल्ली, गुरुग्राम, गाजियाबाद, फरीदाबाद, नोएडा और भिवाड़ी जैसे शहरों को 2018 के दौरान दुनिया का सबसे प्रदूषित क्षेत्रों में आंका गया है, यहां रहने वालों के जीवन पर वायु प्रदूषण स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा बन चुका है। दुनिया के 25 सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में से भी 20 भारत के थे।