Breaking News

विश्व में इतने करोड़ से अधिक लोग कोरोना से प्रभावित

 नयी दिल्ली, दुनिया में कोरोना वायरस (कोविड-19) के प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या 13.17 करोड़ से अधिक हो गयी है, जबकि लगभग 28.59 लाख लोगों की मौत हुयी है।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आँकड़ों के मुताबिक दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में कोरोना सँक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 13 करोड़ 17 लाख सात हजार 267 तक पहुंच गयी है, जबकि अभी तक इस वायरस के सँक्रमण से मरने वालों की संख्या 28 लाख 59 हजार 868 हो गयी है।

वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है तथा यहां सँक्रमितों की सँख्या बढ़कर तीन करोड़ की संख्या पार कर चुकी है। देश में कोरोना सँक्रमितों की संख्या तीन करोड़ सात लाख 77 हजार 336 हो गई है जबकि पांच लाख 55 हजार 403 मरीजों की मौत हो चुकी है।

दुनिया में एक करोड़ से अधिक कोरोना सँक्रमितों की संख्या वाले तीन देशों में शामिल ब्राजील दूसरे स्थान पर है। यहां अब तक एक करोड़ 30 लाख 13 हजार 601 लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं। यहां तीन लाख 32 हजार 752 मरीजों की मौत हो चुकी है।

भारत में भी कोरोना सँक्रमण के मामले फिर तेजी से बढ़ रहे हैं और यह विश्व में तीसरे स्थान पर बरकरार है। यहां पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 96,982 नये मामले सामने आए। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 26 लाख 86 हजार 049 हो गयी है। वहीं इस दाैरान 50,143 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,17,32,279 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले 7,88,223 हो गये हैं। इसी अवधि में 446 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,65,547 हो गयी है।

शीर्ष तीन देशों के बाद सँक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित देशों में चौथे स्थान पर अब फ्रांस पहुंच गया है। फ्रांस में कोरोना वायरस से अब तक 48.93 लाख से अधिक लोग सँक्रमित हुए हैं जबकि 97,005 मरीजों की मौत हुयी है। इसके बाद रूस में कोरोना वायरस से करीब 45.38 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 99,049 लोगों की मौत हो चुकी है।

ब्रिटेन में कोरोना वायरस प्रभावितों की कुल संख्या 43.76 लाख के करीब पहुंच गयी है और 1,27,106 लोगों की मौत हो चुकी है। इटली में सँक्रमितों की संख्या करीब 36.78 लाख हो गई है और 111,326 लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोरोना वायरस से अब तक करीब 52.29 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 32,456 लाेगों ने जान गवाँई है। स्पेन में इस महामारी से अब तक करीब 33.11 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 75,783 लोगों की मौत हो चुकी है।

जर्मनी में इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 29.02 लाख हो गई है और 77,136 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में कोरोना वायरस से अब तक 24.56 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 64,293 लोगों ने जान गवाँई है।

अर्जेंटीना में कोरोना से 24.07 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 56,471 लोगों की जान जा चुकी है। पोलैंड में कोरोना वायरस से करीब 24.48 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और इस महामारी से 55,005 लोग जान गवाँ चुके हैं। मैक्सिको में कोरोना वायरस से करीब 22.51 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 2,04,399 लोगों की मौत हो चुकी है।

ईरान में कोरोना वायरस से 19.45 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 63,332 लोगों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन में संक्रमितों की संख्या 18.07 लाख के करीब पहुंच गयी है और 36,255 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस से 15.52 लाख से ज्यादा लोग सँक्रमित हो चुके हैं और 52,995 लोगों की मौत हो चुकी है।

पड़ोसी देश पाकिस्तान में अब तक कोरोना से 6,96,184 लोग सँक्रमित हुए हैं जिनमें से 14,924 मरीजों की मौत हो चुकी है। एक अन्य पड़ोसी देश बंगलादेश में कोरोना से अब तक 6,44,439 लोग सँक्रमित हुए हैं जबकि इस महामारी के सँक्रमण से 9,318 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा दुनिया के अन्य देशों में भी कोराेना का कहर जारी इस वायरस के नए मामलों के साथ-साथ मृतकों की संख्या भी बढ़ रही है।