Breaking News

विश्व में कोरोना से मरने वालों की संख्या 25.59 लाख से अधिक

 नयी दिल्ली,  विश्व भर में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के संक्रमितों की संख्या 11.51 करोड़ से अधिक हो गयी है और अब तक इस महामारी से 25.59 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11 करोड़ 51 लाख 65 हजार से अधिक हो गयी है जबकि 25 लाख 59 हजार से अधिक लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है।

वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना का कहर जारी है तथा यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर दो करोड़ 87 लाख 86 हजार से अधिक हो गयी है जबकि 5.18 लाख से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

भारत में संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 11 लाख 56 हजार से अधिक हो गयी है, हालांकि यहां एक करोड़ आठ लाख 26 हजार 75 लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं। वहीं मृतकों का आंकड़ा बढ़कर एक लाख 57 हजार 435 हो गया है।

एक करोड़ से अधिक कोरोना मामलों की संख्या वाले तीन देशों में शामिल ब्राजील में अब तक एक करोड़ सात लाख 18 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 2.59 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है।

अमेरिका, भारत और ब्राजील के बाद कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित देशों में शामिल रूस में कोरोना से 42.30 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि 85,901 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में कोरोना संक्रमितों की संख्या 42.07 लाख से अधिक हो गई है और 124,017 लोगों की मौत हुई है। फ्रांस में 38 लाख 70 हजार 144 लोग संक्रमित हुए हैं और 87,695 मरीजों की मौत हुई है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 31.36 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 70,247 लोगों की मौत हो चुकी है। इटली में संक्रमितों की संख्या 29.76 लाख से अधिक हो गई है और 98,635 लोगों की मौत हो चुकी है।

तुर्की में कोरोना से अब तक 27.34 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 28,771 लाेगों ने जान गंवाई है। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 24.72 लाख से अधिक हो गई है और 71,285 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में कोरोना से अब तक 22.62 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 60,082 लोगों ने जान गंवाई है।

अर्जेंटीना में कोरोना से 21.26 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 52,453 लोगों की जान जा चुकी है। मेक्सिको में कोरोना से 21.04 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 188,044 लोगों की मौत हो चुकी है।