शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में गिरावट

मुंबई,  निजी बैंकों एवं वित्तीय कंपनियों के दबाव में घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी गई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 79.48 अंक की गिरावट के साथ 83,197.67 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 1.96 अंक नीचे 83,275.19 अंक पर था।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 44.80 अंक टूटकर 25,634.95 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह भी 28.45 अंक यानी 0.11 फीसदी उतरकर 25,659.30 अंक पर रहा। वृहत बाजार में तेजी थी और मझौली तथा छोटी कंपनियों के सूचकांक ऊपर थे।

आईटी, रसायन, फार्मा, सार्वजनिक बैंक, और एफएमसीजी समूहों के सूचकांकों में तेजी थी जबकि धातु, निजी बैंक, रियलटी और तेल एवं गैस समूहों के सूचकांक गिरावट में थे।

सेंसेक्स की कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, इटरनल और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर लाल निशान में थे। इंफोसिस, आईटीसी, टीसीएस एलएंडटी और एचसीएल टेक्नोलॉजीज फिलहाल ऊपर चल रहे हैं।

 

 

Related Articles

Back to top button