Breaking News

श्रद्धा कपूर’ का मुख्य सचिव के साथ हुआ गंधर्व विवाह…

लखनऊ, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनउ में एक अप्रैल की शाम को ‘श्रद्धा कपूर’ के साथ ही इन अभिनेत्रियों का गंधर्व विवाह पत्रकारों के अलावा मुख्य सचिव के साथ हुआ। इसमें मायावती ने प्रत्येक जोड़े को सदा सुहागिन रहो के आशीर्वाद के साथ ही 11-11 रुपये का नेग भी दिया।

हर बार की तरह इस बार भी सम्मेलन में पांच विभूतियों का गंधर्व विवाह संपन्न हुआ। चुटकुलों और ठहाकों के बीच हंसी-खुशी गंधर्व विवाह संपन्न कराया गया। पत्रकार अमरेंद्र प्रताप सिंह का दीपिका पादुकोण के साथ, पत्रकार शेखर पंडित का अनुष्का शर्मा के साथ, पत्रकार एसएम पारी का आलिया भट्ट के साथ, प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन का प्रियंका चोपड़ा के साथ और वर्तमान मुख्य सचिव डॉ. अनूप चंद्र पांडेय का श्रद्घा कपूर के साथ गंधर्व विवाह हुआ।