Breaking News

संजय दत्त की चाहत संजू का पार्ट 2 बनाया जाये – रणबीर कपूर

मुंबई ,  बॉलीवुड के रॉकस्टार संजय दत्त का कहना है कि संजय दत्त की चाहत है कि फिल्म संजू का पार्ट 2 भी बनाया जाये। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी संजय दत्त की बायोपिक संजू प्रदर्शित हो गयी है। फिल्म में रणबीर कपूर ने संजय दत्त का किरदार निभाया है।

रणबीर कपूर ने कहा है कि संजय दत्त की इच्छा है कि संजू का पार्ट 2 भी बनाया जाये। एक कार्यक्रम में रणबीर कपूर ने राजकुमार हिरानी की ओर इशारा करके पूछा कि क्यों राजूए संजय दत्त ने कहा था ना कि संजू 2 भी बननी चाहिए। राजकुमार हिरानी ने कहा कि कहां बनेगी पार्ट.2 बायोपिक तो अक्सर एक ही फिल्म की बनती है।

रणबीर कपूर का मानना है कि संजय दत्त दुनिया को अभी अपनी और कहानियां सुनाना चाहते हैं और किसी कारण दूसरे पार्ट की बात कर रहे हैं। संजू में रणबीर कपूर के अलावा परेश रावलए मनीषा कोइरालाण् अनुष्का शर्माए दीया मिर्जा और विकी कौशल की अहम भूमिकाएं है। फिल्म का निर्माण विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी ने मिलकर किया है।