Breaking News

सभापति एम वेंकैया नायडू ने कहा,सदस्य सदन की गरिमा बनाए रखे

नयी दिल्ली, राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने कुछ सदस्यों के सीटी बजाने और मार्शल के कंधे पर हाथ रखने पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए आज कहा कि उन्हें सदन की गरिमा को बनाए रखना चाहिए।

श्री नायडू ने सदन की कार्यवाही शुरु करते हुए कहा कि उनके ध्यान में आया है कि कुछ सदस्य अपनी पुरानी आदतों के कारण सदन में सीटी बजाते है। कुछ सदस्य मार्शल के कंधे पर हाथ रखते है तथा कुछ सदस्य प्ले कार्ड लेकर मंत्री के सामने खड़े हो जाते है। इससे सदन की गरिमा गिरती है।

उन्होंने कहा कि क्या तो सदस्यों को सीटी बजाते रहने दिया जाना चाहिए या फिर उन पर कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने खेद व्यक्त करते हुए कहा कि सदस्यों से ऐसा करने की उन्हें उम्मीद नहीं थी। सदस्य सरकार का विरोध करे। सदन का कामकाज रोके इस संबंध में वह कुछ नहीं कहना चाहते। प्रश्नकाल और शून्यकाल सदन की सम्पति है। सदस्यों का नाम पूकारा जाता है ताकि वे अपने मुद्दे उठाए और वह बुलेटिन में दर्ज हो। उन्होंने सदस्यों से सदन में सदन की गरिमा को बनाए रखने पर जोर दिया।