Breaking News

समाचार बुलेटिन, रात्रि 8 बजे -01.05.2017

लखनऊ ,01.05.2017,  प्रस्तुत है, रात्रि 8 बजे की समाचार बुलेटिन मे, आज दिन भर की प्रमुख खबरें-

मजदूरों को पीएम मोदी ने किया सलाम, कहा- श्रमेव जयते

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मजदूर दिवस के अवसर पर श्रमिकों को सलाम करते हुए कहा कि वे देश की तरक्की में बड़ी भूमिका निभाते हैं। मोदी ने ट्वीट किया, आज, श्रमिक दिवस के अवसर पर हम उन अनगिनत श्रमिकों के दृढ़संकल्प और परिश्रम को सलाम करते हैं जो भारत की तरक्की में बड़ी भूमिका निभाते हैं। श्रमेव जयते। इसके बाद प्रधानमंत्री ने गुजरात और ,आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें…………..

अब हफ्ते में केवल एक दिन सांसदों से और दो दिन विधायकों से मिलेंगे सीएम योगी

लखनऊ, उत्तर प्रदेश की सत्ता के प्रति बेहद गंभीर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता के साथ ही साथ जनप्रतिनिधियों को भी किसी लाभ से वंचित नहीं रखना चाहते हैं। आज ही सीएम ने सांसद तथा विधायकों से मिलने के लिए अपना समय निर्धारित किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपेक्षा की है कि माननीय सभी ,आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें…………..

यूपी मे नगर निकाय चुनाव अकेले लड़ेगी,कांग्रेस- राजबब्बर

नई दिल्ली, कांग्रेस यूपी में होने वाले नगर निकाय चुनाव अकेले लड़ेगी। यूपी कांग्रेस प्रमुख राज बब्बर ने  कहा कि अब यूपी में स्थानीय निकायों के चुनाव हैं. उनकी पार्टी ने तय किया है कि राज्य में स्थानीय निकाय चुनाव अकेले लड़ा जाए। राज बब्बर ने कहा कि उन्होंने कोई गठबंधन समाप्त नहीं किया है। राजबब्बर ने साफ किया कि निकाय चुनाव कार्यकर्ता के व्यक्तिगत संबंधों के आधार पर लड़े जाते हैं। पार्टी कार्यकर्ता जमीन पर लोगों से सीधे संपर्क में रहता है।  कार्यकर्ता के जरिए ,आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें…………..

समाजवादी पार्टी सदस्यता अभियान मे 15 दिन मे, बने 42 लाख सदस्य

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा 15 अप्रैल को शुरू किए गए सदस्यता अभियान में अब तक कुल 42 लाख सदस्य बनाए जा चुके है। सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि जनपदों से 35 लाख शुरुआती सदस्य बन चुके हैं। ऑनलाइन और मिस्डकॉल से 6.5 लाख सदस्य बने हैं। इस तरह 30 अप्रैल तक एक पखवाड़े में 42 लाख प्रारंभिक सदस्य बन चुके हैं। यूपी में पार्टी की खोई हुई जमीन फिर से,आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें…………..

मजदूरों के अथक प्रयासों से देश आत्मनिर्भरता की ओर – सोनिया गांधी

नई दिल्ली,  कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए आज कहा कि देश मजदूरों के अथक श्रम के बूते पर ही प्रत्येक क्षेत्र मे आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ रहा है। श्रीमती गांधी ने यहां जारी एक संदेश में कहा कि देश का श्रमिक राष्ट्रीय विकास की कुंजी है और समाज को परिपक्व और विकसित करने में सहायक भी है। उन्होंने कहा कि,आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें…………..

पाकिस्तान ने फिर की बर्बरता, दो भारतीय जवानों के शव क्षत-विक्षत किए

जम्मू/नई दिल्ली,  पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले पर नियंत्रण रेखा पर बीएसएफ की अग्रिम रक्षा स्थान  चौकी पर आज रॉकेट दागे जिसमें तीन जवान जख्मी हो गए जिनमें से दो गंभीर रूप से घायल हुए है। संघर्ष विराम का उल्लंघन सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ। हमले में सीमा सुरक्षा बल  के दो जवान और सेना का एक जेओसी जख्मी हो गया। बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया,,आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें…………..

दलितों को सत्ता दिलाने मे, दलित सामाजिक आंदोलनों की अहम भूमिका-डा०लालजी निर्मल

लखनऊ, दलित राजनीति के जरिये फली-फूली बसपा की हालिया विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद यह सवाल खड़ा हो गया है कि अब दलित आंदोलन का क्या होगा। क्योंकि अगर हम पिछले एक दशक से देखें तो दलितों से जुड़े सवालों को ना तो सदन में गम्भीरता से उठाया गया और ना ही,आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें…………..

जानिए, योगी से मुलाकात न होने पर क्या बोलीं गायत्री प्रजापति की पत्नी और बेटियां

लखनऊ,  पूर्व मंत्री और बलात्कार के आरोप में जेल में बंद गायत्री प्रजापति की पत्नी और बेटियां आज सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने उनके निवास पर गये, मगर मुख्यमंत्री ने उनसे मिलने से इंकार कर दिया। मुख्यमंत्री आवास के बाहर गायत्री की पत्नी ने मीडिया को बताया कि मुख्यमंत्री ने उनसे मिलने से इंकार किया लेकिन वहां मौजूद एक मंत्री ने आश्वासन दिया कि उनकी बात सुनी जायेगी। उन्होंने कहा,आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें…………..

जज सीएस कर्नन की चिकित्सीय जांच के आदेश

नई दिल्ली,  सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सी.एस. कर्नन की चिकित्सा जांच के आदेश दिए। उनकी जांच चार मई को होगी और इसकी रिपोर्ट आठ मई को सौंपी जाएगी। सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति जगदीश सिंह केहर की अध्यक्षता में सात न्यायाधीशों की पीठ ने न्यायमूर्ति कर्नन की चिकित्सा जांच के लिए एक मेडिकल बोर्ड के गठन का ,आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें…………..

दलित ने नहीं मानी ये बात, तो ऊंची जाति वालों ने कुंए में डाल दिया केरोसिन

भोपाल,जब भी लगता है कि देश और समाज जात-पात से ऊपर उठकर तरक्की के रास्ते पर चल पड़ा है तभी कुछ ऐसी खबरें आती हैं जो बताती हैं कि कुछ लोग देश को पीछे खींचकर धरातल पर गिराने के लिए आमादा हैं. मध्य प्रदेश के माना गांव में एक दलित की बेटी की धूमधाम से हुई शादी को बमुश्किल हफ्ता भर ही हुआ है, लेकिन यहां के दलित परिवारों को भारी परेशानी से सामना  करना पड़ रहा है. माना गांव  के,आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें…………..

 

 विस्तार से खबरें जानने के लिये ”news85 .in” पर जाकर पूरी खबरें पढ़ें-