Breaking News

समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर चुनावों में सत्ता के दुरूपयोग का लगाया आरोप

लखनऊ, समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर नगरों के स्थानीय चुनावों में सत्ता के जमकर दुरूपयोग करने का आरोप लगाया है।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव  राजेन्द्र चौधरी ने कहा हैं कि नगरों के स्थानीय चुनावों में सत्ता का ऐसा दुरूपयोग मतदाताओं ने न कभी देखा और न सुना था। यह नैतिकता और संवैधानिक गरिमा को गिराता है। लोकतंत्र में चुनाव की निष्पक्षता क्या रहेगी जब प्रशासकीय अमले पर मंत्रिमंडल का दबाब होगा ? सरकारी साधनों का खुलेआम दुरूपयोग हो रहा है।

अखिलेश सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट की जांच करने से सीबीआई ने किया इंकार….

ये क्या बोल गये मुलायम सिंह यादव भगवान राम के बारे में…..

 कांग्रेस को 19 साल बाद मिलने जा रहा नया अध्यक्ष, जानिये पूरा विवरण

उनहोने कहा कि मंत्री-मुख्यमंत्री अपने संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन करने के बजाय चुनाव के लिये वोट के लिये मारे-मारे घूम रहे हैं। सरकारी दफ्तर सूने हंै। अफसर हतप्रभ हैं। जनता त्रस्त है और इधर से उधर भटकने को मजबूर हंै। अगर भाजपा सरकार के मंत्रिगण जनसमस्याओं के प्रति सचमुच संवेदनशील होते तो लोकतांत्रिक व्यवस्था में इतनी कम अवधि में कोई भी निर्वाचित सरकार इस तरह अलोकप्रिय नही होती।

 17 वर्षों बाद, मिस वर्ल्ड का ताज, भारतीय सुंदरी के सिर सजा 

काम किया है काम करेगें, भाजपा जैसे झूठे वादे नही करेगें-समाजवादी पार्टी

गुजरात विधानसभा चुनाव- भाजपा ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की

राजेन्द्र चौधरी ने कहा हैं कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव के व्यक्तित्व एवं जनता में उनके प्रति गहरे विश्वास से भाजपाई इतना सहम गए हैं कि अब उनका नेतृत्व नुक्कड़ सभाओं के स्तर पर उतर आया हैं। मंत्रिमण्डल को आरएसएस ने कार्यकर्ता की तरह चुनाव में प्रचारक बना दिया हैं। इलाहाबाद में ही तीन-तीन मंत्री प्रचार में लगे हैं। उप मुख्यमंत्री श्री केशव मौर्य, मंत्री श्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, एवं श्री सिद्धार्थनाथ सिंह अधिकारियों को धमका ने वाली भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। प्रदेशभर में मंत्रियों  द्वारा आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लंघन हो रहा है। चुनाव आयोग को इसपर अंकुश लगाना चाहिये।

अभिनेता राजपाल यादव ने इटावा में जोड़ी रिश्तेदारी,करेंगे शादी…..

शि‍वपाल यादव के बेटे आदि‍त्‍य यादव दो बार यह पद हासिल करने वाले देश के पहले व्यक्ति

तेजस्वी यादव के साथ राहुल गांधी ने किया लंच, राजनैतिक गलियारे मे मची हलचल      

उन्होने कहा कि भाजपा के पास वही पुराने टोने-टोटके है। कभी जात पांत तो कभी संप्रदायवाद, इन्ही के सहारे मतदाताओं को भ्रमित करने का खेल खेला जाता है। जनता जिन समस्याओं से परेशान है-गरीबी, बेकारी, मंहगाई, सीवर, सफाई, बिजली-पानी से उन पर भाजपा का कोई ध्यान नही है। इनके निराकरण का कोई हल भी नही बताया जाता हैं। भाजपा यह नही बताती कि उसने अपने चुनावी वादे पूरे क्यों नही किए ? उनकी स्मार्ट सिटी कहां बनी है ? भाजपा के मेयर बताएं कि उन्होने अपनी कार्यावधि में नगर निगमों में कितना विकास किया है ?

पाल-बघेल समाज के नेता और कैम्ब्रिज के पूर्व प्रोफेसर समाजवादी पार्टी मे शामिल

अखिलेश यादव गठबंधन के लिए हुए राजी…

तीन नेताओं पर अखिलेश यादव ने की बड़ी कार्रवाई……      

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि स्वच्छ भारत का नारा देने वाली भाजपा सरकार में शहरों में कूड़े के ढेर हैं। धुंध और जहरीली हवा के प्रदूषण से लोगों की सांसे रूक रही हैं। सड़के टूटी फूटी हंै। झुग्गी झोपड़ी वालों का कोई पुर्साहाल नही है। बच्चे दवा के अभाव में मर रहे हैं। लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हंै। जिन निकायोें में भाजपा दशकों तक काबिज रही वहां भी गलियों, मोहल्लों और वार्डो में मूलभूत आवश्यकताओं तक की पूर्ति नही हुई है। भाजपा गरीब और सामान्य वर्ग के हितों के लिए कतई संवेदनशील नही है।

अखिलेश यादव इस घटना को लेकर हुए बहुत भावुक और कहा…

पीएम के संसदीय क्षेत्र मे समाजवादियों की जीत से साफ है कि नौजवान सपा के साथ-अखिलेश यादव

शिवपाल यादव ने किया बड़ा खुलासा, बताया-मुझे मिला ये महत्वपूर्ण काम     

राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि वस्तुतः भाजपा अकर्मण्य और जनता के विश्वास को तोड़ने वाली पार्टी है जब कि समाजवादी पार्टी विकास का पर्याय है।  अखिलेश यादव ने समाजवादी सरकार के मुख्यमंत्री के रूप में शहरों के सौदर्यीकरण और शिक्षा, चिकित्सा, आवास के क्षेत्र में नई योजनाएं लागू की थी। अवस्थापना सुविधाओं का विस्तार किया था। महानगरों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की थी।

बीजेपी को हराने के लिए मायावती सम्मानजनक गठबंधन के लिए राजी…….

यूपी मे डाक्टरों के हुये तबादले, देखिये पूरी सूची

दलित नेता जिग्नेश का आरोप- हताश भाजपा ने चुनावी लाभ के लिए, हार्दिक पटेल को फंसाया       

उन्होने कहा कि प्रदेश के मतदाता जानते हैं भाजपा वादे कर के भूल जाती है। समाजवादी जो वादे करते हैं उसे समय से पहले ही पूरा कर देने का श्री अखिलेश यादव का रिकार्ड हंै। समाजवादी सरकार के समय नगर निगमों के साथ ही नगरपालिका परिषद एवं नगर पंचायतों में पर्याप्त बजट के जरिए विकास कार्य किए गये थे। भाजपा विकास में रोड़े अटकाती हैं, जब कि समाजवादी पार्टी विकास की नई मंजिलों की ओर कदम बढ़ाती हैं। श्री अखिलेश यादव का जनता पर पूरा भरोसा हैं।

जानिये, यूपी में नगर निकाय मतदान के कारण, कब- किस जिले मे दुकान और आफिस रहेंगे बंद

50 प्रतिशत से अधिक आरक्षण संबंधी याचिका, सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार की

हिन्दू महासभा ने, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे, गोडसे का बनाया मंदिर