सलीम-जावेद पर डॉक्यूमेंट्री बनाएंगी जोया अख्तर

मुंबई,बॉलीवुड निर्देशक जोया अख्तर अपने पिता जावेद अख्तर और उनके दोस्त सलीम खान के जीवन पर डॉक्यूमेंट्री बनाने जा रही हैं।

जोया अख्तर दो साल से अपने पिता जावेद अख्तर और उनके दोस्त सलीम खान के जीवन पर फिल्म बनाने की सोच रही हैं। जोया उनके जीवन पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाएंगी, जिसकी तैयारी उन्होंने शुरू कर दी है। सलीम-जावेद के जीवन से जुड़े सभी डॉक्यूमेंट जोया इकट्ठा कर रही हैं।

बताया जा रहा है कि जोया को लगता है कि सलीम-जावेद की जोड़ी ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में लेखकों को एक नया तोहफा दिया है और उनकी उपलब्धियां लोगों के सामने आना चाहिए। जोया पहले इस डाक्यूमेंट्री को सिनेमाघरों रिलीज करना चाहती थीं लेकिन अब इसे डिजिटल प्लेटफार्म पर रिलीज किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button