Breaking News

साधू का लिंग काटने वाली लड़की के फैसले पर कांग्रेस नेता ने दिया ये बयान……….

नई दिल्ली,  कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कथित साधू के लिंग को काटने वाली घटना पर बयान दिया। थरूर ने कहा कि लड़की को ऐसा करने की जगह पुलिस में जाना चाहिए था। थरूर ने कहा कि बाकी लोगों की तरह मुझे उस लड़की से हमदर्दी है लेकिन हमें ऐसे समाज की जरूरत है जिसमें न्याय निकलकर सामने आए, ऐसा नहीं जिसमें हर कोई अपने हाथ में चाकू लेकर निकल पड़े।

आम आदमी पार्टी ने स्वीकार की चुनाव आयोग की चुनौती, ईवीएम में छेड़छाड़ करके दिखायेंगे

शुक्रवार को एक 23 साल की लड़की ने एक कथित साधू का लिंग काट दिया था। खबरों के मुताबिक, वह साधू पिछले 8 सालों से लड़की का बलात्कार कर रहा था। जिस स्वामी का लिंग काटा गया उसका नाम स्वामी ज्ञानेशनंद है। वह केरल में कोल्लम के एक पनमाना आश्रम से जुड़ा हुआ है। शुरुआत में स्वामी ने लड़की द्वारा लिंग काटने की बात को नकार दिया था।

कांग्रेस ने मेरा जीवन बर्बाद करने में, कोई कसर बाकी नहीं रखी और..-मुलायम सिंह यादव

उसने कहा कि उसका लिंग किसी काम का नहीं रहा था जिसके चलते उसने खुद ही उसे काट दिया था। हालांकि, बाद में उसने फिर बयान बदला। उसने कहा कि एक लड़की से उसने पैर दबाने के लिए कहा था और उस लड़की ने पैर दबाने के दौरान उसका लिंग काट दिया था। डाक्टरों ने बताया था कि स्वामी के लिंग का 90 प्रतिशत हिस्सा काटा जा चुका है जिसको दोबारा नहीं जोड़ा जा सकता।

केजरीवाल को मीडिया कर रहा बदनाम, पार्टी के लिए चंदा लेना गलत नहीं : अखिलेश यादव