सावन के दूसरे सोमवार को काशी में होंगे द्वादश ज्योतिर्लिंगों के दर्शन

वाराणसी,  काशी खंड में वर्णित द्वादश ज्योतिर्लिंगों की दर्शन यात्रा 20 जुलाई को आयोजित की जाएगी। यात्रा की शुरुआत केदारघाट पर सुबह साढ़े सात बजे गंगा स्नान के बाद गंगाजल लेकर केदारेश्वर महादेव के जलाभिषेक के साथ होगी।

काशी प्रदक्षिणा दर्शन-पूजन यात्रा समिति द्वारा इस आयोजन का संचालन किया जा रहा है। समिति के संचालक उमाशंकर गुप्ता ने बताया कि सावन मास में इस यात्रा का विशेष महत्व है। केदारेश्वर महादेव के दर्शन और संकल्प के साथ यात्रा शुरू होगी।

इसके बाद यात्रा घृष्णेश्वर महादेव, वैद्यनाथ महादेव, मल्लिकार्जुन महादेव, रामेश्वरम महादेव, त्र्यंबकेश्वर महादेव, महाकालेश्वर महादेव, ओंकारेश्वर महादेव, सोमनाथ महादेव और अंत में काशी विश्वनाथ में जलाभिषेक के साथ समाप्त होगी।

Related Articles

Back to top button