Breaking News

सिविल सर्विसेज 2016-देखिये , आईएएस टापर्स की सूची और जानिये, पूरा विवरण

नई दिल्ली, यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन  ने सिविल सर्विसेज 2016 की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया।सिविल सर्विसेज 2016 की परीक्षा में 1099 कैंडिडेट्स सफल हुए हैं। कर्नाटक की नंदिनी केआर ने टॉप किया है। अनमोल शेर सिंह बेदी दूसरे और जी रोनांकी तीसरे पोजिशन पर रहे। वहीं, नॉर्थ कश्मीर के हंदवाड़ा गांव के बिलाल भट ने 10th पोजिशन हासिल की है। टॉप 25 कैंडिडेट्स में 18 पुरूष और 7 महिलायें  हैं।
पिछले साल ये परीक्षा 3 दिसंबर से 9 दिसंबर के बीच दो सेशन में हुई थी। फाइनल रिजल्ट में कुल 1099 कैंडिडेंट्स  को सिलेक्ट किया गया था। इनमें 500 कैंडिडेंट्स जनरल कैटेगरी से हैं, जबकि ओबीसी कैटेगरी के 347, एससी कैटेगरी के 163 और एसटी कैटेगरी के 89 कैंडिडेट्स ने एग्जाम पास किया है। साथ ही 846 मेल और 253 फीमेल हैं।
 इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (आईएएस) के लिए 180, इंडियन फॉरेन सर्विस ( आईएफएस) के लिए 45 और इंडियन पुलिस सर्विस (आईपीएस) के लिए 150 कैंडिडेट्स का सिलेक्शन हुआ है। 220 कैंडिडेट्स का नाम वेटिंग लिस्ट में है।  सेंट्रल सर्विसेस ग्रुप ए के लिए 603 और ग्रुप बी सर्विसेस के लिए 231 कैंडिडेंट्स का सिलेक्शन हुआ है।
 रिजल्ट को घोषित होने के बाद 15 दिनों तक यूपीएससी की वेबसाइट http//www.upsc.gov.in पर देख सकते हैं।
टॉप 10 की लिस्ट:
1. नंदिनी के आर
2.अनमोल शेर सिंह बेदी
3. गोपालकृष्ण रोनांकी
4. सौम्या पांडेय
5. अभिलाष मिश्रा
6.कोठामासू दिनेश कुमार
7.आनंद वर्धन
8. श्वेता चौहान
9. सुमन सौरव मोहंती
10.बिला लाल मोहीउद्दीन भट