Breaking News

सीएम योगी ने प्रकाश पर्व पर गोबिन्द सिंह को किया नमन

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सिखों के दसवें गुरु गोबिन्द सिंह के प्रकाश पर्व पर उन्हें नमन किया।

मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट किया, “अधर्म व अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष के अनन्य प्रतिमान, अद्वितीय योद्धा, सिखों के दशम गुरु, महान संत, खालसा पंथ के संस्थापक गुरु श्री गोबिन्द सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व पर उन्हें कोटिशः नमन!

धर्म व मानवता की रक्षा को समर्पित आपका त्यागमय जीवन मानव सभ्यता हेतु अनमोल पाथेय है।”

उल्लेखनीय है कि आज सिखों के 10वें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व देश विदेश में मनाया जा रहा है। इस को लेकर लखनऊ सहित उत्तरप्रदेश के सभी गुरूद्वारों में विशेष तैयारियां की गई है।