Breaking News

सुरेश कुमार खन्ना ने अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम का किया लोकार्पण

शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शाहजहांपुर में राज्य सेक्टर योजना के अन्तर्गत निर्मित भारत रत्न प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह (ऑडिटोरियम) का रविवार को फीता काट कर लोकार्पण किया।

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने लोकार्पण के उपरान्त सभी जनपदवसियों को नव निर्मित ऑडिटोरियम मिलने पर बधाई दी। श्री खन्ना ने कहा इस ऑडिटोरियम में भी नाटक, संगोष्ठियां, सांस्कृतिक, समाजिक एवं शासकीय, अद्धशासकीय कार्यक्रमों के आयोजन के लिये उपयोग किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि इस ऑडिटोरियम के निर्माण में विभिन्न प्रकार बाधाएं आई, अनाधिकृत अतिक्रमण इत्यादि को हटाये जाने में करीब डेढ़ साल का समय लगा। इसी कारण इसे बनने में चार वर्षो का समय लगा। ऑडिटोरियम का संचालन एक समिति द्वारा किया जायेगा, जिससे इसका संचालन सुचारू रूप से किया जा सके। कई दशकों से विभिन्न सांस्कृतिक, समाजिक एवं शासकीय कार्यक्रमों, हेतु गांधी भवन प्रेक्षागृह का उपयोग किया जाता रहा है। बनाये गये इस ऑडिटोरियम में भी नाटक, संगोष्ठियां, सांस्कृतिक, समाजिक एवं शासकीय, अद्धशासकीय कार्यक्रमों के आयोजन के लिये उपयोग किया जा सकेगा।

उन्होने बताया कि अधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण नई तकनिकि पर आधारित बनाये गये अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह का कार्य जून,2020 में प्रारंभ हुआ था जो मार्च 2023 तक पूर्ण किया जाना था। लगभग 14 करोड़ की लागत से बने इस 500 लोगो की क्षमता वाले ऑडिटोरियम में भूतल में कार पर्किंग जिसमें 70-80 तक गाड़िया पार्क की जा सकती है। 100 लोगों की क्षमता वाले 02 कॉनफ्रेंस हॉल, महिला, पुरूषों के लिये शौचालय, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, प्रथम तल पर कार्यालय, कैफेटएरिया, इत्यादि सुविधाएं दी गयीं हैं।

उन्होंने कहा कि नगर में खोदे गये गड्ढे के कारण आज कल जो असुविधा हो रही है इससे जल्द निजात मिलेगी। किसी भी निर्माण से पहले किसी न किसी असुविधा से गुजरना पड़ता है। सीवेज लाइन के कारण जो दुश्वारियां हुईं हैं उसे जल्द ही ठीक किया जायेगा। उन्होने बताया कि नगर की तीनों मुख्य सड़कें 13 करोड़ 79 लाख धनराशि से बनाने हेतु 8 अगस्त, 2023 को मंजूर मिल चुकी है। पहले से ज्यादर बेहतर इन सड़कों का निर्माण किया जायेगा। अन्य सड़कें जो संस्था खोद रही है उन्ही के द्वारा उसे पूर्ण रूप से रिस्टोर किया जायेगा।

मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि बहुत से मोहल्लों में शादी विवाह करने में या छोटे कार्यक्रम करने में अुसविधा होती है, जिसके लिये 03 नये समुदायिक केन्द्रो का निर्माण किया जा रहा है जिसमें शादी विवाह या छोटे कार्यक्रम का अयोजन किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि नेशनल हाइवे पर एक नये बस अड्ढे का भी प्रस्ताव पास हो गया जिसका किसी भी दिन शिलन्यास किया जा सकता है। सभी से अपील की कि गड़ी नगर निगम द्वारा निर्धारित पार्किंग में ही पार्क करें। जागरूक नागरिक बने। स्मार्ट सिटी बीजन में जनता का सहयोग अति आवश्यक है।