Breaking News

सुशांत सिंह राजपूत को याद कर भावुक हुयी रिया चक्रवर्ती

मुंबई, दिवंगत अभिनेात सुशांत सिंह राजपूत को याद कर उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती भावुक हो गयी।

सुशांत सिंह राजपूत को दुनिया को अलविदा कहे पूरे 3 साल हो गए हैं।सुशांत सिंह राजपूत का 14 जून, 2020 में निधन हो गया था। सुशांत की तीसरी पुण्यतिथि पर उनके चाहने वाले भावुक नजर आ रहे हैं और सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी बीच सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने भी उन्हें याद किया और सोशल मीडिया पर एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है।

रिया चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सुशांत के साथ चट्टान पर बैठकर मजे कर रही हैं। इस दौरान दोनों एक दूजे के साथ हंसते नजर आ रहे हैं।वीडियो के लिए रिया ने ‘विश यू वर हियर’ सॉन्ग इस्तेमाल किया है, जिसका मतलब है कि काश तुम यहां होते।