सोनम कपूर ने बदल लिया अपना नाम,जाने क्यों….

मुंबई, बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर मई 2018 में आनंद आहूजा संग शादी के बंधन में बंध गईं. शादी के बाद उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने नाम के साथ पति का नाम भी जोड़ लिया था। उन्होंने अपना नाम सोनम कपूर से सोनम कपूर आहूजा कर लिया था। अब शादी के 9 महीने बाद ही उन्होंने फिर से अपना नाम बदल लिया है। उन्होंने ना केवल अपने पति का सरनेम हटा लिया है ब्लकि अपना नाम भी बदल लिया है।

बता दें कि सोनम का ट्विटर पर नाम ‘सोनम के अहूजा’ था, लेकिन अब उन्होंने अपना नाम ‘जोया सिंह सोलंकी’ कर लिया है और इसके पीछे की वजह है उनकी अपकमिंग फिल्म। सोनम की अगली फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ है। इस फिल्म में उनके साथ दलकीर सलमान लीड रोल में हैं। दलकीर फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर कर चुके हैं।

बता दें कि फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ अनुजा चौहान के बेस्ट सेलिंग नॉवल पर बेस्ड है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म जोया सोलंकी नाम की राजपूत लड़की की कहानी है। यह लड़की अपनी एडवरटाइजिंग एजेंसी में काम करते हुए इंडियन क्रिकेट टीम से मिलती है और 2010 क्रिकेट वर्ल्ड के दौरान उनका लकी चार्म बन जाती है।

Related Articles

Back to top button