सोनाक्षी सिन्हा की अकीरा का फर्स्ट्-डे कलेक्शन रहा निराशाजनक

akiraनई दिल्ली,  सोनाक्षी सिन्हा की हालिया रिलीज फिल्म अकीरा पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। हालांकि फिल्म से काफी उम्मीदें लगाई जा रही थी। फिल्म को काफी प्रमोट भी किया गया था, लेकिन इसके बावजूद बॉक्स ऑफिस पर भीड़ नजर नहीं आई। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 5.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसे बढ़िया नहीं कहा जा सकता। अकीरा की रिलीज के  सुबह के शोज में थिएटर खाली नजर आए। इससे यह संदेश गया कि फिल्म को पसंद नहीं किया जा रहा है। हालांकि फिल्म को क्रिटिक्स से ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला है।

सोनाक्षी के काम की सराहना भी क्रिटिक्स ने की है। शायद यही वजह रही कि शाम होते-होते थिएटर्स पर अकीरा देखने लोग पहुंचने लगे। हालांकि विदेशों में सोनाक्षी सिन्हा की अकीरा को अच्छी ओपनिंग मिली है। गल्फ कंट्री में फिल्म ने पहले दिन 139, 000 डॉलर की कमाई की। यहां सोनाक्षी ने सोनम को पीछे छोड़ दिया। सोनमा कपूर की नीरज ने पहले दिन 135, 000 डॉलर का कलेक्शन किया था। माना जा रहा है कि अकीरा के कलेक्शन में इजाफा देखने को मिलेगा। एआर मुर्गोदास निर्देशित अकीरा के लिए सोनाक्षी ने काफी मेहनत की थी, जो पर्दे पर दिखाई दे रही है। सोनाक्षी फिल्म के लिए कई फाइटिंग फॉर्म भी सीखे थे। फिल्म में वह करप्ट सिस्टम के खिलाफ खड़ी नजर आ रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button