हवा की गति बढ़ने से कम हुआ प्रदूषण, वायु गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद

दिल्ली,  दिल्ली में हवा की गति बढ़ने के कारण रविवार सुबह वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार हुआ।

शहर में सुबह नौ बजकर 45 मिनट पर समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 254 दर्ज किया गया जबकि शनिवार शाम चार बजे यह 312 था।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हवा की गति बढ़ने के कारण शनिवार को वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार देखने को मिला था।

हालांकि 25 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवा की गति कम होने से फिर से प्रदूषण बढ़ने के आसार हैं।

Related Articles

Back to top button