Breaking News

हसीना-द क्वीन ऑफ मुंबई का पहला लुक जारी

haseena the queen of mumbaiमुंबई, श्रद्धा कपूर की आने वाली नई फिल्म हसीना-द क्वीन ऑफ मुंबई का पहला लुक जारी किया गया है। इस फिल्म का पहला लुक श्रद्धा कपूर की और से जारी किया गया है। श्रद्धा कपूर की और से जारी किए गए पोस्टर में वह सुरमा लगाए गंभीर अंदाज में नजर आ रही हैं। आप को बता दें कि फिल्म हसीना-द क्वीन ऑफ मुंबई अंडरवल्र्ड डॉन दाउद इब्राहिम की बहन से इंस्पायर्ड है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर अपनी अब तक की फिल्मों से एकदम अलग किरदार निभाते नजर आएंगी।

इस पोस्टर में गलैमरस रोल्स निभा चुकी श्रद्धा कपूर का रोल काफी टफ नजर आ रहा है। जानकारी के अनुसार इस फिल्म में श्रद्धा कपूर का 17 से 40 साल की उम्र वाली महिला का किरदार निभा रही है। वहीं इस फिल्म के लिए श्रद्धा ने भी काफी मेहनत की है। सूत्रो के अनुसार इस फिल्म का एक और दिलचप्स पहलु है। इस फिल्म में दाउद के भाई का किरदार श्रद्धा के रियल भाई सिद्धांत निभाएंगे। यह फिल्म 14 जुलाई को भारत में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *