सेक्स सीडी कांड मे आम आदमी पार्टी के पूर्व मंत्री संदीप कुमार गिरफ्तार

sandeep-kumar-aap ministerनई दिल्ली, दिल्ली के पूर्व मंत्री संदीप कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। संदीप कुमार को पीड़ित महिला की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया। दिल्ली पुलिस के  डीसीपी के अनुसार अभी तक के सबूतों के आधार पर बाहरी दिल्ली से उनकी गिरफ्तारी की गई है। संदीप कुमार के साथ सीडी में दिखने वाली महिला ने बड़े आरोप लगाये हैं।

सीडी विवाद में पीड़ित महिला ने पुलिस स्टेशन जाकर धारा 163 के आधार पर अपना बयान दर्ज कराया था जिसके बाद पुलिस ने संदीप के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें देर रात गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब रविवार को कोर्ट में संदीप कुमार को पेश करेगी।

इससे पहले आप सरकार में मंत्री रहे संदीप कुमार के सेक्स सीडी में दिखने वाली महिला ने शनिवार को दिल्ली के सुल्तानपुरी पुलिस थाने में संदीप कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। महिला ने आरोप लगाया था कि उसे कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर कुछ पिलाया गया था। एबीपी न्यूज के मुताबिक महिला ने बताया कि घटना एक साल पहले की है। वह राशन कार्ड बनवाने गई थी। उसे कुछ ठंडा पिलाया गया था, जिसमें कुछ मिला हो सकता है। उसके बाद क्या हुआ, इस बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है। आम आदमी पार्टी ने सेक्स सीडी में फंसे संदीप कुमार के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए उनकी सदस्यता रद्द कर दी।

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दिल्ली के बर्खास्त मंत्री संदीप कुमार के ‘सीडी कांड’ की जांच का काम शुक्रवार को शुरू कर दिया था। क्राइम ब्रांच के जॉइंट सीपी रवींद्र यादव ने इस केस की जांच का जिम्मा एक विशेष टीम को दिया है। इस टीम का नेतृत्व एक डीसीपी कर रहे हैं। वहीं पुलिस सीडी की जांच की बात कर रही है। पुलिस उन सभी फोटोग्राफ और वीडियो की जांच करेगी, जिसमें संदीप कुमार महिलाओं के साथ अंतरंग पलों में नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button