11 जुलाई तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश….


नई दिल्ली, मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटे में दक्षिणपश्चिम मानसून के पहुंचने का अनुमान है. उत्तर प्रदेश के दक्षिण जिलों और मध्य प्रदेश के उत्तरी जिलों में 9 और 10 जुलाई को भारी से बहुत ज्यादा भारी बारिश की संभावना है. इस दौरान उत्तरपूर्वी राज्यों और पश्चिमी कोस्ट में भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार को पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, कोंकण एंड गोवा और मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश दर्ज की गई है.