15 अग्निशमनकर्मियों को राष्ट्रपति का वीरता पदक

नयी दिल्ली, अग्निशमन सेवा के 86 कर्मचारियों को अग्निशमन सेवा पदकों के लिए चुना गया है जिनमें से 15 को वीरता के लिए राष्ट्रपति के अग्निशमन सेवा पदक से सम्मानित किया जायेगा। अग्निशमन सेवा के 14 कर्मचारियों को वीरता के लिए अग्निशमन पदक तथा 7 को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के पदक तथा 50 को उल्लेखनीय योगदान के लिए अग्निशमन सेवा पदक से भी सम्मानित किया जायेगा।

साथ ही होम गार्ड और सिविल डिफेंस के 58 कर्मचारियों को भी राष्ट्रपति के पदक से सम्मानित किया जायेगा। इनमें से 8 को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के पदक और 50 को उल्लेखनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति के पदक के लिए चुना गया है। वीरता के लिए राष्ट्रपति के अग्निशमन पदक से सम्मानित किये जाने वालों में पंजाब के 13 और जम्मू .कश्मीर तथा पश्चिम बंगाल का एक.एक कर्मचारी शामिल है।

जम्मू कश्मीर के 5ए उत्तर प्रदेश के 7 और जहाजरानी मंत्रालय के 2 कर्मचारियों को वीरता के लिए अग्निशमन सेवा पदक प्रदान किया जायेगा।
विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के अग्निशमन सेवा पदक से उत्तर प्रदेश के दोए प्राकृतिक गैस मंत्रालयए असम ए बिहारए कर्नाटक और ओडिशा के एक.एक कर्मचारी को सम्मानित किया जायेगा।