Breaking News

आजम खान को संतो ने गो रक्षा सम्मान दिया

धर्मगुरुओं ने आजम खान का सम्मान करते हुए उन्हें गौ रक्षक बताया और उन्हें गौ रक्षा सम्मान दिया। कल्कि महोत्सव के कार्यक्रम में आजम खान पहुंचे। उन्होंने देश में हो रही गो हत्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा िक 125 करोड़ लोगो को गुमराह करने वालों पर पाबंदी नहीं लग रही है। कार्यक्रम में संतो ने आजम खान को ईमानदार नेता बताते हुए गौ माता की रक्षा करने वाला ईमानदार नेता बताया और गो रक्षा सम्मान दिया।
कल्कि महोत्सव के मुख्यकार्यकारी प्रमोद कृष्णम् ने आजम खान से कल्कि विश्वविद्लाय बनाने की मांग की। इसमें आजम ने यूनिवर्सिटी की स्थापना करने के लिए 10 लाख रुपए की धन राशि देने की बात कही। इसके साथ ही शिक्षा को लेकर अन्य सहयोग का भी आश्वासन दिया।

कल्कि महोत्सव में आजम खान के सुबह ही पहुंचने की चर्चा रही। लेकिन, दिन भर के इंतजार के बात रात में तकरीबन नौ बजे वह वहां पहुंचे। उनके पहुंचने पर सड़क से लेकर मंच तक सुरक्षा बढ़ा दी गई। azam ुोह ीोकमपपो