झारखंड में कोरोना के 226 नये पॉजिटिव, पांच की मौत

रांची, झारखंड के अलग-अलग जिले में बुधवार को कोरोना वायरस के 226 नये पॉजिटिव मिलने के बाद प्रदेश में कोविड-19 संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 9894 हो गया है वहीं पांच संक्रमित की मौत से वैश्विक महामारी की वजह से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 99 हो गयी है।

झारखंड सरकार की ओर से बुधवार देर शाम यहां जारी कोविड बुलेटिन के अनुसार, राजधानी रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) समेत विभिन्न जिले में मौजूद सरकारी एवं निजी जांच केन्द्रों में 4225 स्वाब सैंपल की जांच में 226 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।

रिपोर्ट के अनुसार, चतरा में 32, देवघर में एक, धनबाद में 10, दुमका में एक, पूर्वी सिंहभूम में 40, गढ़वा में सात, गिरिडीह में तीन, गुमला में सात, हजारीबाग में दो, जामताडा में दो, खूंटी में चार, लातेहार में तीन, लोहरदगा में 10, पाकुड़ में दस, पलामू में 34, रामगढ़ में 14, रांची में 27, सरायकेला में एक और पश्चिम सिंहभूम में 18 संक्रमित मिले हैं।

Related Articles

Back to top button