38 वर्ष की हुयी बिपाशा बसु

bipasha-basuमुंबई , बॉलीवुड की बोल्ड गर्ल बिपाशा बसु आज 38 वर्ष की हो गयी।
07 जनवरी 1979 को दिल्ली में जन्मीं बिपाशा बसु ने अपने करियर की
शुरूआत बतौर मॉडल की।बॉलीवुड में बिपाशा बसु ने अपने करियर की शुरूआत
वर्ष 2001 में प्रदर्शित फिल्म अजनबी से की।इस फिल्म में बिपाशा बसु के
अपोजिट अक्षय कुमार थे। फिल्म में बिपाशा का किरदार ग्रे शेड्स लिये हुये
था। बावजूद इसके बिपाशा ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को रोमांचित कर
दिया। इस फिल्म के लिये विपाशा को फिल्म फेयर की ओर से डेब्यू पुरस्कार भी
दिया गया ।
वर्ष 2002 में बिपाशा बसु को विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी
फिल्म राज में काम करने का अवसर मिला। थ्रिलर से भरपूर राज भी दर्शको को
बेहद पसंद आयी साथ ही बिपाशा अपने दमदार अभिनय के लिये सर्वश्रेष्ठ
अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिये नामांकित की गयी।
वर्ष 2003 में प्रदर्शित फिल्म जिस्म बिपाशा बसु के करियर की
महत्वपूर्ण फिल्मों में शामिल है। इस फिल्म में बिपाशा बसु ने एक बार फिर
से नकारात्मक किरदार निभाया था। जिस्म में बिपाशा बसु के अपोजिट जॉन अब्राहम
थे। बिपाशा और जॉन की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया।इस फिल्म की
सफलता के बाद बिपाशा और जॉन की जोड़ी ने कई फिल्मों में साथ काम कर
दर्शकों का मनोरंजन किया।
बिपाशा बसु ने अपने सिने करियर में अबतक लगभग 55 फिल्मों में काम
किया है।हिंदी फिल्मों के अलावा बिपाशा ने तमिलण्तेलगु और बंगला फिल्मों
में भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है।
बिपाशा बसु अपने अफेयर्स को लेकर भी काफी चर्चा में रही हैं। बिपाशा के साथ सबसे पहला नाम डीनो मोरिया के जुड़ा था। उसके बाद जॉन अब्राहम के साथ लंबे समय तक उनका रिश्ता रहा। पिछले साल बिपाशा की शादी टेलीविजन से फिल्मों में आये अभिनेता करण ग्रोवर से हुई अौर फिलहाल वह अपनी पर्सनल लाइफ एन्जॉय कर रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button