Breaking News

सुल्तानपुर में 64 नये काेरोना मरीज

सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रही है। फिर कोरोना पॉजिटिव के 64 नए मरीज मिले हैं जिसके बाद अब सुलतानपुर में कुल मरीजों की संख्या 986 पहुँच गई है। मृतकों की संख्या 20 तथा 428 मरीजों का इलाज चल रहा है।

सुलतानपुर जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सी बी एन त्रिपाठी ने आज यहां बताया कि लखनऊ लैब से 07अगस्त की जांच रिपोर्ट में कुल 197 कोविड -19 सैंपल्स की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें से 181 निगेटिव तथा 16 व्यक्ति कोविड-19 पाजिटिव पाये गये हैं। इसी अनुसार 1228 कोविड-19 एन्टीजेन किट से टेस्ट किये गये है जिसमें से 48 कोविड-19 पॉजिटिव केस पॉजिटव पाये गये हैं, जिसमें 725 ग्रामीण क्षेत्र एवं 503 नगरीय क्षेत्र में जांच की गयी है।

कोविड केयर सेन्टर के0एन0 आई० पी०एस०एस0 फरीदीपुर सुलतानपुर से 26 व्यक्ति पूर्ण स्वस्थ्य होने के उपरान्त डिस्चार्ज किये जा चुके है। लगातार मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते सुल्तानपुर शहर पिछले करीब 15 दिनों से लगभग पूरी तरह से बंद है। बैंक भी जनता के लिए 14 अगस्त तक बंद कर दिए गए हैं। आम जनता का जीना दुश्वार हो गया है। रोजमर्रा के की चीजें भी पाना आसान नहीं है। प्रशासन की तरफ से की गई आपूर्ति व्यवस्था भी नाकाफी है।