Breaking News

देश मे 74 फीसदी मौतें केवल इन चार राज्यों से, देखिये राज्यवार ताजा स्थिति

नयी दिल्ली, देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण का प्रकोप बहुत तेजी से फैल रहा है और केवल चार राज्यों में इस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 653 हो गयी है जो देश में कोरोना वायरस के कारण हुई कुल मौतों का लगभग 74 फीसदी हैं। ये राज्य हैं महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली और मध्य प्रदेश।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार शाम पांच बजे जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश भर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 28380 तक पहुंच गयी है तथा इस महामारी के कारण मरने वालों का आंकड़ा 886 हो गया है। महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक 18640 मामले सामने आये हैं जो देश में संक्रमित हुए लोगों का करीब 66 प्रतिशत है। वहीं अब तक 6362 लोगों को स्वस्थ होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।
मंत्रालय के अनुसार देश के 32 राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:
राज्य………….संक्रमित….ठीक हुए….मौत
अंडमान-निकोबार……33………11………..0
आंध्र प्रदेश…………..1177……235……….31
अरुणाचल प्रदेश……..1……..1……………0
असम…………………36……27…………….1
बिहार…………………277…..56………….2
चंडीगढ़………………30…….17………….0
छत्तीसगढ़……………37…….32………….0
दिल्ली………………2918….877……….54
गोवा………………..7…………7…………..0
गुजरात……………3301……313………151
हरियाणा………….289……..176………..3
हिमाचल प्रदेश…..40………..22………….1
जम्मू-कश्मीर……..523……..137……….6
झारखंड……………82……….13…………3
कर्नाटक…………..511……..188……….20
केरल……………..469……..342…………4
लद्दाख……………..20…………14………..0
मध्य प्रदेश………2168………302……….106
महाराष्ट्र………….8068……..1188……..342
मणिपुर…………….2………….2………….0
मेघालय…………..12………..0…………..1
मिजोरम…………..1…………0…………..0
ओडिशा…………..108………..35………..1
पुड्डुचेरी……………8…………..3………….0
पंजाब…………….313……….71………..18
राजस्थान……….2185………518……….41
तमिलनाडु………1885………1020………24
तेलंगाना………….1002……….280………26
त्रिपुरा………………2………….2…………..0
उत्तराखंड…………51………..33…………0
उत्तर प्रदेश………1995……..335……….31
पश्चिम बंगाल…..649……….105………..20
कुल संख्या……..28380…..6362……..886