Breaking News

पूरी तरह ठीक होने के बाद, कोरोना संक्रमित व्यक्ति को मिली छुट्टी

कोलंबो, पूरी तरह ठीक होने के बाद कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति को आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। कोरोना वायरस से संक्रमित श्रीलंका में पहले व्यक्ति को पूरी तरह ठीक होने के बाद  अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दुनियाभर में कोरेना वायरस से आम जिंदगी पर पड़ रहा ये बड़ा असर

स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि इतालवी पर्यटक समूह को सेवाएं देने वाला 52 वर्षीय टूर गाइड कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था। वह श्रीलंका में कोरोना वायरस से संक्रमित पहला व्यक्ति था। उसे 11 मार्च को अंगोडा में आईडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। अधिकारियों ने कहा कि वह व्यक्ति पूरी तरह ठीक हो चुका है। उन्होंने कहा, ”उसे आज सुबह आईडी हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई।”

देश के इतने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों मे पूर्ण लॉकडाउन

अधिकारियों ने कहा कि श्रीलंका में अब तक 86 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 227 लोगों को निगरानी में रखा गया है।
राष्ट्रपति गोताबाया राजपक्षे के कार्यालय ने शुक्रवार को सोमवार तक के लिये राष्ट्रव्यापी कर्फ्यू लगा दिया था, जिसे सोमवार को और बढ़ा दिया गया।

कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति का चीन पर बड़ा हमला