Breaking News

बाडमेर में 43228 प्रवासियों का आगमन, 6320 ने किया प्रस्थान

बाड़मेर , लॉकडाउन के चलते अन्य राज्यों में फंसे प्रवासियों मे बाडमेर जिले में अब तक 43228 प्रवासियों का आगमन हुआ है जबकि 6320 श्रमिकों ने यहां से प्रस्थान किया है।

जिला कलेक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि शनिवार को बाडमेर जिले में 2549 श्रमिकों एवं प्रवासियों का आगमन हुआ, वहीं 830 अन्य राज्यों के प्रवासियों को अपने गन्तव्य स्थानों के लिए प्रस्थान करवाया गया।

उन्होंने बताया कि जिले में शनिवार को गुजरात, महाराष्ट्र, उतरप्रदेश, मध्यप्रदेश, आंध्रप्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, हरियाणा, तमिलनाडू, तेलंगाना, असम, छतीसगढ, केरल, उतराखण्ड, हिमाचल प्रदेश एवं झारखण्ड से राज्य के प्रवासियों एवं श्रमिकों को जिले की सीमा में प्रवेश दिया गया है।

उन्होंने बताया कि जिले में शनिवार को गुजरात से 541, महाराष्ट्र से 844, उतरप्रदेश से 11, मध्यप्रदेश से 12, आन्ध्रप्रदेश से 77, दिल्ली से 12, कर्नाटक से 816, हरियाणा से 12, तमिलनाडु से 163, तेलंगाना से 25, असम से 2, छतीसगढ से 10, केरल से 15, उतराखण्ड से 1, हिमाचल प्रदेश से 2 एवं झारखण्ड से 6 को मिलाकर कुल 2549 प्रवासियों को सरकारी एवं निजी वाहन से जिले में प्रवेश की अनुमति दी गइ है।

उन्होंने बताया कि उन्होंने बताया कि जिले से अन्य राज्यों के प्रवासियों को सरकारी एवं निजी वाहनों के द्वारा भेजा भी जा रहा है। जिले से शनिवार को मध्यप्रदेश के लिए 393, उत्तर प्रदेश के लिए 203, महाराष्ट्र के लिए 30, बिहार क लिए 86, पश्चिम बंगाल के लिए 7, हरियाणा के लिए 7, गुजरात के लिए 90, कर्नाटक के लिए 2, तेंलगाना के लिए 4, तमिलनाडू के लिए 3 एवं असम के लिए 5 को मिलाकर कुल 830 प्रवासियों को जिले की सीमा से प्रस्थान करवाया गया है। श्री मीणा ने बताया कि अब तक जिले से 6320 लोगों को अपने मूल राज्यों के लिए प्रस्थान हेतु अनुमति दी गई है।